Publish Date: Sat, 03 Feb 2018 (09:31 IST)
Updated Date: Sat, 03 Feb 2018 (09:34 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में शुक्रवार को हिमस्खलन की वजह से तीन सैनिकों की मौत हो गई।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में शुक्रवार को भारी हिमपात और हिमस्खलन हुआ। बर्फ की चपेट में एक चौकी पर तैनात सेना के तीन जवान आ गए और कई फुट बर्फ के नीचे दब गए।
अधिकारी ने बताया कि माछिल सेक्टर में सेना ने तीन जवानों को खो दिया है। तीनों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं।