Publish Date: Sat, 03 Feb 2018 (08:59 IST)
Updated Date: Sat, 03 Feb 2018 (09:02 IST)
मुंबई। मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान का पीछा करने और डराने के मामले में गिरफ्तार व्यवसायी को तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
गत 30 जनवरी को जीनत ने व्यवसायी के खिलाफ उत्पीड़न और पीछा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिनों के लिए रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों एक दूसरे से परिचित हैं और कुछ मसलों को लेकर उनके संबंध कटु हो गए थे जिसके बाद जीनत ने व्यवसायी से बोलचाल बंद कर दी थी। इसके बाद आरोपी उसे फोन करता रहा और उसका पीछा भी करता रहा। आखिरकार जीनत ने पुलिस से सहायता मांगी और जुहू पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। (वार्ता)