Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बांग्लादेश पीएम हसीना का तंज, हमने भी प्याज खाना बंद कर दिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bangladesh PM
, शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (14:03 IST)
नई दिल्ली। प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने उसके निर्यात पर रोक लगा दी। इस फैसले ने बांग्लादेश और वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना को भी परेशान कर दिया। 
 
भारत दौरे पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि भारत द्वारा अचानक प्याज का निर्यात बंद कर देने से हमे परेशानी हो गई। हमने प्याज खाना बंद कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि मुझे मालूम नहीं कि क्यों आपने प्याज बंद कर दिया। मैंने अपने कुक से बोल दिया है कि अब से खाने में प्याज बंद कर दो। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 29 सितंबर से प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है। 
 
webdunia
भारत में प्याज के लगातार बढ़ते दामों ने सरकार को परेशान कर दिया है। देश में महाराष्‍ट्र और गुजरात में 21 अक्टूबर को चुनाव है। इन दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। महंगे प्याज पर लोगों के गुस्से से बचने के लिए सरकार ने कमर कस ली और बढ़ते दामों पर लगाम लगाने के लिए प्याज का निर्यात बंद कर दिया गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

RBI का दिवाली तोहफा, लगातार पांचवीं बार घटाई रेपो दर, कम होगी आपकी EMI