Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में 22 रुपए किलो वाले प्याज के लिए लंबी कतार

हमें फॉलो करें दिल्ली में 22 रुपए किलो वाले प्याज के लिए लंबी कतार
, मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (13:52 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में केन्द्र सरकार द्वारा 22 रुपए किलो में प्याज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं। 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में प्याज की कीमतें 70 से 80 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई हैं। इसी बीच, केन्द्र सरकार ने सस्ती दरों पर प्याज उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है।
 
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में 22 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।
 
webdunia
दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी सोमवार को दिल्लीवासियों के लिए 24 रुपए प्रतिकिलो की दर से प्याज उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी, लेकिन उससे पहले केन्द्र सरकार ने यह व्यवस्था कर केजरीवाल की योजना पर पानी फेर दिया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा खुद फंसी