Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, कामकाज पर पड़ेगा असर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bank strike
, बुधवार, 25 नवंबर 2020 (23:32 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय श्रमिक संगठनों की एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते कल यानी गुरुवार को देशभर में बैंकों का कामकाज प्रभावित होने के आसार हैं। भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर 10 केंद्रीय श्रमिक संघों ने केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों के खिलाफ गुरुवार को आम हड़ताल बुलाई है।

आईडीबीआई बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र समेत कई बैंकों ने बुधवार को शेयर बाजारों से कहा कि हड़ताल के चलते उनके कार्यालयों और शाखाओं में कामकाज बाधित हो सकता है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए), अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओए) और भारतीय बैंक कर्मचारी महासंघ ने भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है।

एआईबीईए ने एक बयान में कहा कि कारोबार सुगमता के नाम पर लोकसभा ने हाल में तीन नए श्रम कानून पारित किए हैं। यह पूरी तरह से कॉर्पोरेट के हित में हैं। करीब 75 प्रतिशत कर्मचारियों को श्रम कानूनों के दायरे से बाहर कर दिया गया है और नए कानूनों के तहत उनके पास कोई विधिक संरक्षण नहीं है।

एआईबीईए, भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक के कर्मचारियों को छोड़कर लगभग सभी बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पराली पर BJP के आरोपों पर गोपाल राय का जवाब, केंद्र का काम कर रही है दिल्ली सरकार