Publish Date: Wed, 30 Mar 2022 (16:30 IST)
Updated Date: Wed, 30 Mar 2022 (16:36 IST)
गर्मियों में दोस्तों या परिवार के साथ घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अप्रैल का महीना आपके लिए बिलकुल परफेक्ट रहेगा। अप्रैल में इस बार एक लंबा वीकेंड पड़ रहा है जिसमें एक मिनी ट्रिप की प्लानिंग की जा सकती है।
दरअसल, 14 अप्रैल को महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी और 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे है। इसके बाद 16 और 17 तारीख को शनिवार-रविवार की छुट्टी रहेगी। अगर आप 14 अप्रैल की शाम को ट्रिप के लिए निकलते हैं तो 4-5 दिन किसी अच्छी जगह पर बिताए जा सकते हैं।