Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली के मरघट हनुमान मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, आशीर्वाद लेकर उठाई गदा

हमें फॉलो करें दिल्ली के मरघट हनुमान मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, आशीर्वाद लेकर उठाई गदा
, मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (12:46 IST)
नई दिल्ली। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार को सुबह दिल्ली से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई। यह यात्रा सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट के निकट जमुना बाजार से रवाना हुई और दोपहर को उत्तर प्रदेश के लोनी (गाजियाबाद) पहुंचेगी।
 
राहुल की यात्रा आज सुबह दिल्ली के मरघट हनुमान मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने बजरंग बली के दर्शन के बाद हाथ में गदा भी उठाई। इस पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, गदा थाम ली बजरंगी की, लक्ष्य जरूर सफल होगा। महावीर का आशीर्वाद, साथ हमारे हर पल होगा।।
 
‘भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और गत 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। 9 दिनों के विराम के बाद आज यह फिर से आरंभ हुई है और उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर जाएगी।
 
उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 5 जनवरी तक रहेगी। 6 जनवरी को यह हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी।
 
20 जनवरी को यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे और वहीं इस यात्रा का समापन होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली की दरिंदगी से जुड़े सवालों पर पुलिस की चुप्पी, सिर्फ 90 सेकंड बोले स्पेशल CP