Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Ayodhya में राम मंदिर भूमिपूजन की तारीख 3 या 5 अगस्त

हमें फॉलो करें Ayodhya में राम मंदिर भूमिपूजन की तारीख 3 या 5 अगस्त
, शनिवार, 18 जुलाई 2020 (18:33 IST)
अयोध्या। राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के भूमि पूजन की तारीख 3 या 5 अगस्त हो सकती है। मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने ये तारीख प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी हैं।
 
माना जा रहा है कि मंदिर के ‍भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इसी के चलते 3 और 5 अगस्त की तारीखें ट्रस्ट द्वारा पीएमओ को भेजी गई हैं। हालांकि पीएमओ की तरफ से फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है। 
webdunia
इस बीच, खबर है कि मंदिर के प्रस्तावित नक्शे में भी फेरबदल किया जाएगा। मंदिर में 3 की जगह 5 गुम्बद होंगे। यह भी कहा जा रहा है कि मंदिर प्रस्तावित ऊंचाई से ज्यादा ऊंचा बनाया जाएगा।
 
आपको बता दें कि पिछले दिनों संत-महंतों ने मंदिर की ऊंचाई बढ़ाए जाने की मांग की थी। इसी के चलते संभवत: यह फैसला लिया गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Covid-19 : विशेषज्ञों की चेतावनी, सितंबर मध्य तक भारत के गांवों में Coronavirus ले सकता है विकराल रूप