Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, 5 पार्षद भाजपा में शामिल

हमें फॉलो करें aap counselor joins bjp

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 25 अगस्त 2024 (15:04 IST)
Delhi news : दिल्ली में रविवार को आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके 5 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थिति में इन पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली।
 
वार्ड 178 से सुगंधा बिधूड़ी, वार्ड 28 से राम चन्द्र, वार्ड 30 से पवन सहरावत, वार्ड 180 से मंजू निर्मल, वार्ड 177 से ममता पवन आज पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये पांचों पार्षद भाजपा में शामिल हुए हैं क्योंकि वे आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और काम न करने के रवैये से तंग आ चुके हैं। इन सभी की एक ही राय है कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी सबको साथ लेकर चल रहे हैं, उसी तरह वे भी दिल्ली में अपने लोगों के लिए ऐसा ही काम करना चाहते हैं। हम सभी का स्वागत करते हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में फरवरी 2025 या उससे पहले विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। चुनाव से लगभग 6 माह पहले हुए इस घटनाक्रम से केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेल में संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट