Publish Date: Sat, 23 Apr 2022 (15:51 IST)
Updated Date: Sat, 23 Apr 2022 (17:21 IST)
भोजपुर। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर भोजपुर के जगदीशपुर में बिहार ने 77 हजार 900 तिरंगे फहराकर पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह रिकॉर्ड बनाया गया।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने एक साथ 57 हजार झंडे लहराने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह में एक साथ 77 हजार 900 झंडे लहरा कर भारत ने तोड़ दिया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने घोषणा की।
इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह जी ऐसे अकेले थे, जिन्होंने 80 साल के होने के बावजूद आरा-सासाराम से लेकर अयोध्या से बलिया होते हुए विजय का झंडा फहराने वाले व्यक्ति थे। उनके हाथ में गोली लग गई। उन्होंने अपने ही हाथ अपनी दूसरी हाथ काट ली। ऐसे साहस कुंवर सिंह के अलावा किसी में नहीं हो सकता।
चार दिन तक खून बहने के बावजूद भी वो वीर व्यक्ति का प्राण नहीं गया। जगदीशपुर में आजादी का झंडा फहराने के बाद वो शहीद हुए। आज मैं उस जगह पर गया था। उस स्थान पर भारत सरकार स्मारक बनवाएगी।