Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नीतीश कुमार से बोले आरसीपी सिंह- आप क्या किसी को नेता बनाएंगे, मेरी औकात मुख्यमंत्री से ज्यादा

हमें फॉलो करें नीतीश कुमार से बोले आरसीपी सिंह- आप क्या किसी को नेता बनाएंगे, मेरी औकात मुख्यमंत्री से ज्यादा
, सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (23:13 IST)
पटना। आरसीपी सिंह (RCP Singh) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच वाकयुद्ध चल रहा है। दोनों एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इन्हीं सब के बीच अब आरसीपी सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को उनकी हैसियत याद दिला दी है। पत्रकारों के बीच आरसीपी सिंह ने कहा कि मेरी हैसियत नीतीश कुमार को मालूम है। मैं उस वक्त आईएस था जब वे सड़कों पर घूम रहे थे। आरसीपी सिंह ने कहा कि उनकी औकात मुख्यमंत्री से ज्यादा है।
आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार का बिना नाम लिए कहा कि उन्होंने आज तक इंजीनियरिंग पास करने के बाद कोई परीक्षा दी थी? आरसीपी सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि आप (नीतीश कुमार) किसी को नेता क्या बनाएंगे? 1977 में जब एमएलए का टिकट मिला तो आपकी क्या औकात थी है, हार गए थे। आरसीपी ने आगे कहा कि 1980 में क्या औकात थी, उस समय भी हार गए थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि आपके (नीतीश कुमार) मन में कुंठा है तो आप कुंठा से ग्रसित हैं। लोकतंत्र में श्रीमान मुख्यमंत्री जी सभी की हैसियत बराबर होती है। आप मुख्यमंत्री क्यों हैं, क्योंकि जनता ने आप को चुना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एकनाथ शिंदे ने उद्धव खेमे पर बोला निशाना, बोले- धमाकों के दोषियों से सहानुभूति रखने से बेहतर है मोदी और शाह का एजेंट होना