Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा का आरोप, स्वाति मालीवाल का चरित्र हनन कर रही है AAP

Advertiesment
हमें फॉलो करें Swati Maliwal

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 21 मई 2024 (15:46 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) पर आरोप लगाया कि वह राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के आरोपी बिभव कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय महिला नेता का ही चरित्र हनन कर रही है। ALSO READ: स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल से पूछा कि कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई जबकि उनकी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने हाल ही में एक संवाददाता सम्मेलन में स्वीकार किया था कि मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार किया गया था।
 
मालीवाल ने केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर 13 मई को उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के सहायक कुमार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।
 
त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि एक महिला सांसद के साथ ऐसा दुर्व्यवहार! इस पर कार्रवाई करने के बजाय, आप उनके चरित्र हनन में लगे हैं। ALSO READ: स्वाती मालीवाल की दिल्ली के मंत्रियों को चेतावनी
 
त्रिवेदी ने इस मामले में भाजपा की संलिप्तता का आरोप लगाए जाने को लेकर भी केजरीवाल पर निशाना साधा और उनसे पूछा, क्या आपने इस घटना की कोई जांच कराई? अगर नहीं तो किस आधार पर आप किसी निष्कर्ष पर पहुंच रहे हैं।
 
मालीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार के मंत्री उनके बारे में ‘झूठ’ फैला रहे हैं। उन्होंने उन्हें अदालत में ले जाने की धमकी दी थी। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आप के नेताओं के उन आरोपों का भी खंडन किया कि उन्होंने भाजपा के इशारे पर कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है क्योंकि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिजीत गंगोपाध्याय को महंगी पड़ी ममता पर टिप्पणी, 24 घंटे नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार