Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BJP का तमिलनाडु सरकार पर परिसीमन को लेकर भावनाएं भड़काने का आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें nishikant dubey

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 10 मार्च 2025 (16:17 IST)
BJP accuses Tamil Nadu government: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर चुनाव जीतने के लिए भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए सोमवार को नई दिल्ली में दावा किया कि विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध करने के साथ देश की अन्य भाषाओं का भी विरोध कर रही है।
 
द्रमुक पार्टी केवल भावना भड़काने का काम कर रही : दुबे ने लोकसभा में शून्यकाल में कहा कि द्रमुक पार्टी केवल भावना भड़काने का काम कर रही है। तमिल पुरानी भाषा है, लेकिन संस्कृत उससे भी पुरानी भाषा है। देश के किसी भी मंदिर में चले जाएं, तमिल, तेलुगु, कन्नड किसी भी भाषा वाले क्षेत्र में चले जाएं, सभी मंदिरों में आज भी पूजा संस्कृत में ही होती है।ALSO READ: भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी
 
द्रमुक द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) और केंद्र की त्रिभाषा नीति का विरोध किए जाने की पृष्ठभूमि में भाजपा सांसद ने कहा कि ये (द्रमुक) चुनाव हारने के डर से एनईपी का और परिसीमन का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 1973 में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सीटें बढ़ाईं, लेकिन तमिलनाडु में सीटें नहीं बढ़ाई, उसके बावजूद उसके साथ द्रमुक सरकार चला रही है।ALSO READ: भाजपा नेता ने अपनी ही सरकार को बताया भ्रष्‍ट, कहा मंत्री पैसे गिनने में व्यस्त
 
दुबे ने कहा कि द्रमुक राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध कर रही है और तेलुगु, मैथिली, संथाली, कन्नड समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं का विरोध कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पार्टी देश के तानेबाने को तोड़ना चाहती है और अंग्रेजी को लागू करना चाहती है। यह केवल चुनाव जीतने के लिए भावना भड़का रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार