Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Air India के विमान में बम रखे होने की मिली सूचना, उड़ान वापस लौटी मुंबई

Advertiesment
हमें फॉलो करें Air India के विमान में बम रखे होने की मिली सूचना, उड़ान वापस लौटी मुंबई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , सोमवार, 10 मार्च 2025 (14:13 IST)
Bomb was reported in Air India's plane: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान में बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद इसे सोमवार को मुंबई वापस लाया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। विमान में 320 से अधिक लोग सवार थे और यह सुरक्षित रूप से मुंबई में उतर गया। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।
 
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान एआई 119 में संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस मुंबई ले जाया गया।
 
सूत्रों ने बताया कि विमान में बम रखे होने की सूचना मिली थी और इस बाबत विमान के शौचालय में एक पत्र मिला। एक सूत्र ने बताया कि बोइंग 777-300 ईआर विमान में चालक दल के 19 सदस्यों सहित 322 लोग सवार थे। एयरलाइन के अनुसार विमान सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा।
 
बयान में कहा गया कि विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है और एयर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है। उड़ान का समय बदलकर 11 मार्च सुबह 5 बजे कर दिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्रियों को होटल में आवास, भोजन और अन्य सहायता की पेशकश की गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई में गर्मी का कहर, अहमदाबाद की ये तरकीब बचा सकती है मुंबईकरों की जान!