Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी ने कहा, अपने बूते बहुमत मिला तो भी सहयोगियों को नहीं छोड़ेंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें मोदी ने कहा, अपने बूते बहुमत मिला तो भी सहयोगियों को नहीं छोड़ेंगे
चेन्नई , गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (17:51 IST)
चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के आगामी आम चुनावों को लेकर किसी भी दल के साथ गठबंधन के वास्ते तैयार रहने का संकेत देते हुए गुरुवार को कहा कि पार्टी के दरवाजे सहयोगी दलों के लिए हमेशा खुले हैं।
 
मोदी ने भाजपा के धर्मापुरी, कुड्डलूर, कृष्णागिरि, अरक्कोनम और इरोड जिलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपने पुराने दोस्तों को पसंद करती है और उसके दरवाजे अन्य दलों के लिए हमेशा खुले हैं।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा अन्ना द्रमुक या अभिनेता रजनीकांत की प्रस्तावित पार्टी या द्रमुक के साथ गठबंधन करेगी, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अपने पुराने दोस्तों का स्वागत करने के लिए तैयार है।
 
उन्होंने कहा कि यह अनिवार्यता नहीं है। अगर भाजपा अपने बूते बहुमत हासिल कर लेती है तो भी हम अपने सहयोगियों के साथ सरकार चलाना चाहेंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोबिस्टार ने भारत में लांच किया यह खास सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन, जानिए क्या है इसके दाम...