Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BJP ने चुनावी राज्यों के लिए प्रभारियों, सहप्रभारियों की घोषणा की, तोमर को असम का जिम्मा

हमें फॉलो करें BJP ने चुनावी राज्यों के लिए प्रभारियों, सहप्रभारियों की घोषणा की, तोमर को असम का जिम्मा
, मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (23:34 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने केंद्रीय कृषिमंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है जबकि प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह को सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम के अलावा तमिलनाडु और केरल तथा केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए भी चुनावी प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति को हरी झंडी दी। ALSO READ: अमित शाह बोले- ममताजी चुनाव आते-आते अकेली खड़ी रह जाएंगी
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी को तमिलनाडु का प्रभारी बनाया गया है। गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह को सहप्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी केरल के प्रभारी होंगे जबकि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री अश्वथ नारायण उनके साथ यहां के सहप्रभारी होंगे।
 
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को पुडुचेरी का चुनाव प्रभार सौंपा गया है। उनके साथ राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर सहप्रभारी होंगे। इन चारों राज्यों में पश्चिम बंगाल के साथ ही अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों से पहले भाजपा की ओर से हर राज्य में एक प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त करने की परंपरा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैप्टन टॉम मूर का 100 साल की उम्र में निधन, चैरिटी वॉक से जुटाई करोड़ों की राशि