Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Whatsapp पर छलका भाजपा नेता शाजिया इल्मी का दर्द, दिल्ली भाजपा में बवाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Whatsapp पर छलका भाजपा नेता शाजिया इल्मी का दर्द, दिल्ली भाजपा में बवाल
, बुधवार, 25 दिसंबर 2019 (16:48 IST)
नई‍ दिल्ली। दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी इन दिनों भाजपा में खुश नहीं है। उन्होंने कुछ पार्टी पदाधिकारियों पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया है। दरअसल मामला प्रधानमंत्री की दिल्ली के रामलीला मैदान पर हुई रैली से जुड़ा है। शाजिया इल्मी का आरोप है कि मोदी की रैली में उन्हें ऑल एक्सेस पास नहीं दिया गया इस वजह से वह मंच पर नहीं जा सकीं।
 
पार्टी के व्‍हाट्सऐप ग्रुप में मैसेज कर शाजिया इल्‍मी ने प्रदेश पार्टी नेतृत्‍व पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री मोदी की रैली में उन्‍हें ऑल-एक्‍सेस पास नहीं दिया गया। वहीं, पार्टी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं को यह पास दिया गया था।
 
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी की रैली के दौरान शाजिया इल्‍मी को मीडियाकर्मियों के साथ बैठना पड़ा था, जबकि दिल्‍ली इकाई के अन्‍य नेताओं को पीएम के मंच पर जाने की अनुमति दी गई थी। शाजिया ने इस मामले को पार्टी के व्हाट्सऐप ग्रुप पर उठाया और किसी ने इस मैसेज को अन्य ग्रुप्स पर फॉरवर्ड कर दिया। देखते ही देखते इस पर बवाल मच गया।
 
उल्लेखनीय है कि शाजिया वर्ष 2015 में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी। 2017 में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उन्हें शाजिया इल्‍मी को उपाध्‍यक्ष बनाया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लखनऊ में अटलबिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, क्या बोले PM मोदी