Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा MLA का विवादित बयान, पाक भी लाए CAA, पीड़ितों की हो अदला-बदली

Advertiesment
BJP MLA
लखनऊ। CAA और NCR को लेकर जारी विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विवादित बयान दिया है।
 
सैनी ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी इस तरह का कानून बनाना चाहिए ताकि भारत में जो पीड़ित मुस्लिम हैं, उन्हें पाकिस्तान की नागरिकता मिल जाए।
 
उन्होंने कहा कि जो पाकिस्तान में पीड़ित हैं वे भारत आ जाएं और जो भारत में पीड़ित हैं वे पाकिस्तान चले जाए। सैनी ने कहा कि पीड़ितों की अदला-बदली कर लेनी चाहिए। 
 
उल्लेखनीय है केन्द्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से हिन्दू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के लोगों को नागरिकता देने की बात कही है, जो 2015 से पहले भारत में रह रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Team India के ओपनिंग बल्लेबाजी क्रम को लेकर शिखर धवन का बड़ा बयान