Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर आरोप, राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से मिले तीन सौ हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर

हमें फॉलो करें BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर आरोप, राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से मिले तीन सौ हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर
, गुरुवार, 25 जून 2020 (17:52 IST)
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि साल 2005-06 में राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से तीन सौ हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि मिली थी।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि इतनी मोटी रकम किस बात के लिए राजीव गांधी फाउंडेशन को मिली थी, जिसकी अध्यक्ष कांग्रेस नेता सोनिया गांधी हैं। नड्डा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फाउंडेशन के सदस्य हैं।
 
नड्डा ने ये गंभीर आरोप मध्यप्रदेश जनसंवाद नाम से आयोजित एक डिजिटल रैली को दिल्ली से संबोधित करते हुए लगाए। इस रैली को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी संबोधित किया।
webdunia
उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को 2005-06 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना और चीनी दूतावास ने तीन सौ हजार करोड़ यूएस डॉलर क्यों दिए। नड्डा ने कहा कि विपक्ष के लोग विरोध के नाम पर किस तरीके से ‘दोस्ती’ निभाते हैं, यह इसका एक उदाहरण है।
 
नड्डा ने कहा कि देश जानना चाहता है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को तीन सौ हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर किसलिए दिए गए थे। एक परिवार की गलतियों के कारण 43 हजार वर्ग किलोमीटर हमारी भूमि चली गई। 
 
चीन से ये फंड लेते हैं और उसके बाद वो स्टडी कराते हैं, जो देश के हित में नहीं है और ये उसके लिए वातावरण तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने पक्ष में करने के बहुत से तरीके होते हैं। आज चीन के खिलाफ ऐसे खड़े हैं जैसे इनके बराबर का कोई दूसरा प्रहरी ही नहीं हो। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस का सवाल, भाजपा-चीनी कम्युनिस्ट पार्टी में ‘अच्छे संबंध’ के बावजूद हमारी सीमाएं असुरक्षित क्यों?