Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा का स्थापना दिवस कल, पार्टी कार्यालय में लहराएगी भगवा टोपी, पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

Advertiesment
Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को संबोधित करेंगे। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सिंह ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक देश भर में सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।

 
उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगे। सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल को बीआर आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में अभियान के दौरान भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Navratri : BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा- नवरात्रि के दौरान बंद हों पूरे भारत में मांस की दुकानें