Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बंगाल में भाजपा के नारे होंगे 'जय महाकाली', 'जय श्रीराम' : विजयवर्गीय

Advertiesment
हमें फॉलो करें बंगाल में भाजपा के नारे होंगे 'जय महाकाली', 'जय श्रीराम' : विजयवर्गीय
, मंगलवार, 4 जून 2019 (10:02 IST)
कोलकाता। भाजपा ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में उसके नारे 'जय श्रीराम' और 'जय महाकाली' होंगे और पार्टी तब तक राज्य में प्रचार करेगी जब तक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार को सत्ता से बाहर नहीं कर देती।
 
भाजपा के पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य में लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी की शानदार जीत के बाद पहले दौरे में कहा, बंगाल में हमारे नारे 'जय श्रीराम' और 'जय महाकाली' होंगे। बंगाल महाकाली की धरती है। हमें मां काली का आशीर्वाद चाहिए। 
 
भाजपा ने राज्य के लिए अपने नारों की सूची में 'जय महाकाली' ऐसे समय में शामिल किया है, जब टीएमसी ने भाजपा पर बाहरी लोगों की पार्टी होने का आरोप लगाया, जो बंगाल की संस्कृति नहीं समझते।
 
विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में भाजपा का प्रचार तब तक अधूरा रहेगा जब तक टीएमसी सरकार सत्ता से बाहर नहीं हो जाती और भगवा पार्टी के नेतृत्व में नई सरकार नहीं बन जाती।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन बनेगा लोकसभा अध्यक्ष? इन 5 सांसदों का दावा है सबसे मजबूत