Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BJP के सोशल मीडिया मंच एक्स पर हुए 2.1 करोड़ फॉलोअर

Advertiesment
हमें फॉलो करें BJP के सोशल मीडिया मंच एक्स पर हुए 2.1 करोड़ फॉलोअर
नई दिल्ली , सोमवार, 9 अक्टूबर 2023 (00:55 IST)
Number of BJP's X followers : सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में टि्वटर) पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 2.1 करोड़ से अधिक फॉलोअर हो गए हैं। यह संख्या कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और समाजवादी पार्टी के संयुक्त फॉलोअर की संख्या से भी अधिक है। भाजपा ने 'एक्स' पर लिखा, 21वीं सदी के भारत का निर्माण, एक साथ!
 
पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से सोमवार को यह जानकारी दी। भाजपा के ‘एक्स’ पर 2.1 करोड़ फॉलोअर है और यह संख्या कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और समाजवादी पार्टी के संयुक्त फॉलोअर की संख्या से भी अधिक है। भाजपा ने ‘एक्स’ पर लिखा, 21वीं सदी के भारत का निर्माण, एक साथ! पार्टी ने कहा, धन्यवाद और बधाई, क्योंकि अब हमारा परिवार 2.1 करोड़ है।
 
‘एक्स’ पर कांग्रेस के 99 लाख फॉलोअर हैं, जबकि आप के 65 लाख और समाजवादी पार्टी के 39 लाख फॉलोअर हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ‘एक्स’ पर 10 लाख, जनता दल (यूनाइटेड) के दो लाख 35 हजार, द्रविड़ मुनेत्र कषगम के नौ लाख 15 हजार 800, बहुजन समाज पार्टी के सात लाख 44 हजार, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के आठ लाख 76 हजार 100 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 7 लाख 48 हजार फॉलोअर हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Israel-Hamas conflict : 30 इसराइलियों को बनाया बंधक, 4 अमेरिकी नागरिकों की मौत, (Live Updates)