Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राम मंदिर निर्माण के लिए आए चंदे का हिसाब दे भाजपा : भूपेश बघेल

हमें फॉलो करें राम मंदिर निर्माण के लिए आए चंदे का हिसाब दे भाजपा : भूपेश बघेल
, सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (08:35 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि भाजपा को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए चंदे का हिसाब देना चाहिए। बघेल ने बातचीत करते हुए यह बयान दिया।

उन्होंने कहा, उन्हें (भाजपा) को पहले उस पैसे का हिसाब देना चाहिए जो उन्होंने पहले ‘शिला पूजन’ (शिलान्यास समारोह) करने के बाद (चंदे के) के तौर पर इकट्ठा किया था।
webdunia

मुख्यमंत्री से भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल की उस टिप्पणी के संबंध में सवाल किया गया था, जिसमें विधायक ने मांग की है कि राज्य सरकार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 101 करोड़ रुपए दान करने चाहिए।

बघेल की टिप्पणी पर अग्रवाल ने कहा, उन्हें (कांग्रेस नेताओं को) कोई हिसाब मांगने का अधिकार नहीं है, क्योंकि उन्होंने राम मंदिर निर्माण में किसी तरह का योगदान नहीं किया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Farmer protest : किसानों के प्रदर्शन का 12वां दिन, विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर बढ़ाया दबाव