Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा ने 2024 के लोस चुनाव में खर्च किए 1737.68 करोड़ रुपए

Advertiesment
हमें फॉलो करें BJP spent Rs 1737.68 crore in Lok Sabha elections 2024

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (17:51 IST)
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 1,737.68 करोड़ रुपए खर्च किए। भाजपा की ओर से निर्वाचन आयोग को प्रस्तुत व्यय रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल राशि में से 884.45 करोड़ रुपए सामान्य पार्टी प्रचार पर खर्च किए गए, जबकि 853.23 करोड़ रुपए उम्मीदवार संबंधी खर्चों के लिए आवंटित किए गए। इसके अतिरिक्त, राज्य संबंधी चुनावों की घोषणा की तारीख से उनके पूरा होने की तारीख तक सकल प्राप्तियां अरुणाचल प्रदेश 5,552.57 करोड़ रुपए, सिक्किम 5,552.41 करोड़ रुपए और ओडिशा 5,555.65 करोड़ रुपए रहीं।
 
लगभग 611.50 करोड़ रुपए मीडिया विज्ञापनों पर खर्च किए गए, जिसमें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन, बल्क एसएमएस अभियान और केबल, वेबसाइट तथा टीवी चैनलों पर प्रचार सामग्री शामिल थी। पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर, बैनर, होर्डिंग और झंडों पर 55.75 करोड़ रुपए खर्च किए।
इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक बैठक, जुलूस और जनसभाओं पर भाजपा का खर्च 19.84 करोड़ रुपए का रहा। इनमें मंच, ऑडियो सेटअप, बैरिकेड्स और वाहनों की व्यवस्था शामिल है। अभियान से संबंधित यात्रा व्यय में पार्टी के बजट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा खर्च किया गया।
 
पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय द्वारा अधिकृत स्टार प्रचारकों का यात्रा खर्च 168.92 करोड़ रुपए था, जबकि पार्टी के अन्य नेताओं की यात्रा पर 2.53 करोड़ रुपए खर्च किए गए। आम चुनाव में भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की थी। इस जीत के लिए उसने बड़े पैमाने पर संपर्क और प्रचार अभियानों पर जोर दिया, जो उसके खर्च के तरीके से भी स्पष्ट है।
इसके अतिरिक्त, राज्य संबंधी चुनावों की घोषणा की तारीख से उनके पूरा होने की तारीख तक सकल प्राप्तियां अरुणाचल प्रदेश 5,552.57 करोड़ रुपए, सिक्किम 5,552.41 करोड़ रुपए और ओडिशा 5,555.65 करोड़ रुपए रहीं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gujarat : भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार