Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शशि थरूर ने कहा, भाजपा लोकसभा में 2019 वाला प्रदर्शन नहीं दोहरा पाएगी

2019 में भाजपा ने जीती थीं 303 लोकसभा सीटें

हमें फॉलो करें शशि थरूर ने कहा, भाजपा लोकसभा में 2019 वाला प्रदर्शन नहीं दोहरा पाएगी

WD News Desk

, शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (23:43 IST)
Shashi Tharoors prediction about BJP in Lok sabha Election: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के लिए 2019 के चुनावी प्रदर्शन को दोहराना मुश्किल है क्योंकि वह पहले ही कई राज्यों में अधिकतम सीट प्राप्त कर चुकी है और आगामी चुनाव में उसके प्रदर्शन में ‘गिरावट’ आएगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का ‘संतोष’ ही विपक्ष की ताकत है।
 
क्या कहा शशि थरूर ने : ‘सहयोगात्मक संघवाद: राज्यों का दृष्टिकोण’ विषय पर एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता थरूर ने कहा कि इस बात को लेकर बहुत संदेह है कि क्या भाजपा जो अनुमान लगा रही है उसके करीब भी पहुंच पाएगी। वहीं, भाजपा सांसद विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का लक्ष्य 370 सीट पर जीत दर्ज करना है।
 
थरूर ने कहा कि वे (भाजपा) 2019 में अपने चरम पर थे। हमें उनके प्रदर्शन में गिरावट के अलावा कुछ नहीं देखने को मिलेगा। इसमें कितनी गिरावट आने वाली है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि विपक्षी अभियान कितना प्रभावी है, जो अभी गति पकड़ रहा है।’’
 
‍हिन्दी पट्‍टी में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन : उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा ने पूरी हिंदी पट्टी में ‘बहुत अच्छा’ प्रदर्शन किया जहां वह मजबूत है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इसने हरियाणा, राजस्थान की सभी सीट पर, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में एक सीट को छोड़कर बाकी सभी सीट पर जीत दर्ज की जबकि पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार में उसे बड़ी सफलता मिली। भाजपा ने 2019 में 303 सीट पर जीत दर्ज की थी। (भाषा) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Paytm को एक और झटका, दूसरे बैंकों के साथ शिफ्ट करें Wallet, RBI ने NPCI को दिए निर्देश