Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तमिलनाडु के नेयवेली प्लांट में धमाका, 17 लोग घायल, कई फंसे

Advertiesment
हमें फॉलो करें तमिलनाडु के नेयवेली प्लांट में धमाका, 17 लोग घायल, कई फंसे
, बुधवार, 1 जुलाई 2020 (11:45 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु के नेयवेली के थर्मल प्लांट में बुधवार को हुए धमाके में 17 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि कुछ और लोग भी फंसे हो सकते हैं।
 
जानकारी के मुताबिक कुड्‍डलोर जिले के नेयवेली में थर्मल प्लांट में हुए धमाके में 17 लोग घायल हो गए, जबकि कुछ और लोग भी वहां फंसे हो सकते हैं।
 
बताया जा रहा की धमाका लिग्नाइट प्लांट के बॉयलर में हुआ था। घायलों को एनएलसी लिग्नाइट हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि मई 2020 में भी इसी प्लांट के बॉयलर में धमाका हुआ था, जिसमें 8 कर्मचारी घायल हो गए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में Covid 19 से 1 दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 18,563 नए मामले आए सामने