दिल्ली के स्कूलों को फिर बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय समेत कई स्कूलों को आज सुबह धमकी भरे ईमेल मिले।
Publish Date: Sat, 20 Sep 2025 (08:24 IST)
Updated Date: Sat, 20 Sep 2025 (08:34 IST)
Delhi School bomb threat : दिल्ली के कई स्कूलों को शनिवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है।
डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय समेत कई स्कूलों को आज सुबह धमकी भरे ईमेल मिले। धमकी से हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ ही बम स्कवाड, डॉग स्क्वाड और अग्निशमन दल की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच की।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के स्कूलों को पिछले कई महिनों से लगातार धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं। हालांकि जांच के बाद हर बार यह धमकियां फर्जी ही निकली।
पुलिस भी हर बार धमकी की गहन जांच करती है लेकिन अब तक उसके हाथ खाली ही रहे हैं। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि इस तरह की धमकियां कौन दे रहा है? इन धमकियों के पीछे का मकसद क्या है?
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें