Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BSF ने गुजरात सीमा के पास 3 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा

हमें फॉलो करें BSF ने गुजरात सीमा के पास 3 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा
, सोमवार, 12 दिसंबर 2022 (16:39 IST)
अहमदाबाद। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुजरात में कच्छ जिले के तट पर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास क्रीक क्षेत्र से 3 पाकिस्तानी मछुआरों को सोमवार को पकड़ा और उनकी नाव जब्त कर ली। भारतीय क्षेत्र में मछली पकड़ने की पाकिस्तानी नौका और मछुआरों की गतिविधियों का पता चलने पर बीएसएफ का गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा और नौका को अपने कब्जे में लिया।

बीएसएफ ने यह जानकारी दी। बीएसएफ ने बताया कि रातभर एक विशेष तलाश अभियान चलाया गया और ‘हरामी नाला’ क्रीक क्षेत्र से सोमवार तड़के तीन पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा गया। भारतीय क्षेत्र में मछली पकड़ने की पाकिस्तानी नौका और मछुआरों की गतिविधियों का पता चलने पर बीएसएफ का गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा और नौका को अपने कब्जे में लिया।

बीएसएफ कर्मियों को आता देख मछुआरों ने पाकिस्तान की ओर भागने की कोशिश की लेकिन जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। ये लोग पाकिस्तान के ‘जीरो प्वाइंट’ के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मछुआरों में से एक को बीएसएफ ने 2017 में भी पकड़ा था।

एक साल तक वह भुज जेल में बंद था, जिसके बाद उसे अटारी वाघा सीमा से पाकिस्तान भेजा गया था। मछुआरों ने बीएसएफ को बताया कि वे मछली पकड़ने के लिए भारतीय क्षेत्र में आए, क्योंकि यह उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली हवाईअड्डे पर भीड़ : सिंधिया ने किया टर्मिनल-3 का दौरा, भीड़ से निपटने के तरीकों पर की बात