shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत को बुलेट रेल परियोजना की सौगात, जानिए क्या है इसमें खास...

Advertiesment
Bullet train project
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने गुरुवार को बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखी। यह प्रोजेक्ट 2022 तक पूरा होने की संभावना है। आइए नजर डालते हैं बुलेट ट्रेन की खास बातों पर... 
  • बुलेट ट्रेन 350 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।
  • रेल से अहमदाबाद से मुंबई का सफर तय करने में अभी सात से आठ घंटे लगते हैं। बुलेट ट्रेन से यह सफर महज 3 घंटे में ही पूरा हो जाएगा।
  • अहमदाबाद से मुंबई के बीच का ज्यादातर ट्रेक जमीन से ऊपर बनाया जाएगा।
  • बुलेट ट्रेन में 10 डिब्बे होंगे और इनमें 750 यात्री बैठेंगे।
  • इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को 3000-5000 रुपए तक किराया देना होगा।
  • मुंबई से अहमदाबाद के बीच कुल 12 स्टेशन होंगे। मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलीमोरा, सूरत, भड़ौच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद तथा साबरमती।
  • सरकार ने अगले चरण में दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-कोलकाता, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-नागपुर, मुंबई-चेन्नई और मुंबई-नागपुर रूटों पर भी बुलेट ट्रेन चलाने की रूपरेखा तैयार की है।
  • परियोजना की कुल लागत 1.08 लाख करोड़ रुपए है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी और शिंजो आबे का गुजरात में दूसरा दिन...