Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी और शिंजो आबे का गुजरात में दूसरा दिन...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Narendra Modi
अहमदाबाद , गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (10:05 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे गुरुवार को गुजरात यात्रा के दूसरे दिन मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखी। दोनों नेताओं की गुजरात यात्रा से जुड़ी हर जानकारी... 

* पीएम मोदी और शिंजो आबे ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। 
* भारत और जापान में कई अहम समझौते हुए: मोदी 
* रक्षा, परिवहन और जलवायु परिवर्तन पर समझौते हुए। 
* जापान भारत में तीसरा सबसे बड़ा निवेशक   
*  भारत में बुलेट ट्रेन बड़ा कदम।
* भारत और जापान के बीच द्विपक्षिय वार्ता खत्म। 
* दांडी कुटीर संग्रहालय पहुंचे मोदी और शिंजो आबे। 
* महात्मा गांधी को समर्पित है यह संग्रहालय। 
* यहां महात्मा गांधी से जुड़ी वस्तुएं रखी गई है। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा... 
 * हमारे पास अवसर है, जापान के पास कौशल। 
* इसे समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे।
* भारत-जापान ने जो ठान लिया, वो करके रहेंगे। 
* रेलवे में इससे पहले आज तक इतना निवेश किसी सरकार ने नहीं किया। 
* मुंबई पोर्ट से यूपी के दादरी तक वेस्टर्न फ्रेट पोर्ट बनाया जा रहा है। 
* सरकार 106 नदियों का नेटवर्क बनाने की ओर बढ़ रही है। 
* देश के सामान्य लोगों के लिए ही उड़ान योजना। 
* उड़ान योजना से 70 शहरों को जोड़ा जा रहा है। 
* पिछले तीन सालों में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ी। 
* देश का परिवहन सिस्टम मजबूत कर रहे हैं।
 
* बुलेट ट्रेन से पूरे देश को एक नई रफ्तार मिलेगी। 
* इस परियोजना के लिए ज्यादातर संसाधन भारत में ही जुटाएंगे। 
* तकनीक का लाभ तभी है जब सामान्य नागरिकों को इसका फायदा मिले। 
* बुलेट प्रोजेक्ट से ईंधन बचेगा, इससे विदेशी पूंजी भी बचेगी। 
* आमरु अहमदाबाद से बुलेट ट्रेन आमची मुंबई जाएगी। 
* गुजरात में था तो मुझसे पूछा जाता था कि बुलेट ट्रेन कब लाऊंगा? 
webdunia
* इस हाईस्पीड रेलवे सिस्टम से 500 किमी दूर बसे 2 शहर भी पास आ जाएंगे। 
* एक तरह से बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट भारत में मुफ्त में बनने जा रहा है। 
* बुलेट ट्रेन जापान की भारत को सौगात। 
* भारत को ऐसा दोस्त मिला है जिसने बुलेट ट्रेन के लिए 88 हजार करोड़ का ऋण 0.1 प्रतिशत ब्याज पर देने का फैसला किया। 
 
* भारतीय खासकर गुजराती और मराठी कुछ भी करते हैं तो तोल-मोल कर करते हैं। 
* बदलते वक्त में बहुत कुछ बदला, इसलिए प्रयास का तरीका भी बदलना होगा। 
* बहुत सारी चीजें जो 100 सालों में नहीं बदलीं, 25 सालों में बदल गईं। 
 
* बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट भारत और जापान के मजबूत होते संबंधों का प्रतीक। 
* बुलेट ट्रेन ने जापान की तस्वीर बदल दी। 
* शिंजो की वजह से यह संभव होगा। 
* जापान से दोस्ती समय और सीमा से परे।
 
* सपनों का विस्तार ही किसी भी देश, व्यक्ति की उड़ान तय करने का सामर्थ्‍य रखता है। 
* यह न्यू इंडिया है।
 
webdunia

* जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने नमस्कार से की भाषण की शुरुआत।
* जय इंडिया, जय जापान का नारा दिया। 
* जापान का ज और इंडिया का आई जय।
* जापान में एक भी रेल हादसा नहीं। 
* हम यहां भी ट्रेन सुरक्षा दुरुस्त करेंगे। 
* हम दोनों देश एशिया के सबसे बड़े लोकतंत्र।
* जापान से 100 इंजीनियर भारत आए हैं। 
* मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री मोदी एक दूरदर्शी वैश्विक नेता।
* शक्तिशाली भारत जापान के हित में। 
* बुलेट ट्रेन के शिलान्यास से खुश हूं। 
* उन्होंने कहा कि मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। 
* जापान और भारत के संबंध और मजबूत हुए। 
* मोदी-आबे ने किया बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्यास।
* महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि पीएम मोदी और शिंजो आबे का शुक्रिया। 
* न्यू इंडिया की दिशा में पहला कदम है बुलेट ट्रेन। 
* गुजरात और महाराष्‍ट्र की जीडीपी को फायदा होगा।
* रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा, इस प्रोजेक्ट से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। 
* मेक इन इंडिया की दिशा में अहम कदम।
* बुलेट ट्रेन 350 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।
* बुलेट ट्रेन भारत और जापान के भाईचारे का प्रतीक। 
 
* रेल से अहमदाबाद से मुंबई का सफर तय करने में अभी 7 से 8 घंटे लगते हैं। बुलेट ट्रेन से यह सफर महज 3 घंटे में ही पूरा हो जाएगा।
* अहमदाबाद से मुंबई के बीच का ज्यादातर ट्रैक जमीन से ऊपर बनाया जाएगा।
* बुलेट ट्रेन में 10 डिब्बे होंगे और इनमें 750 यात्री बैठेंगे।
* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शिंजो आबे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, कुछ ही देर में रखेंगे बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला। 
* बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखे जाने के साथ ही निर्माण की शुरुआत हो जाएगी। 
* इस परियोजना के लिए दोनों देशों में वित्तीय करार पहले ही हो चुका है।
* मुंबई-अहमदाबाद बुलेट रेल परियोजना 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपए की है।
* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे और उनकी पत्नी अकी के लिए मशहूर अगाशिए रेस्तरां में रात्रिभोज की मेजबानी की।
* शाम को 16वीं सदी की सीदी सईद मस्जिद जाने के बाद मोदी और आबे दंपति ने हैरिटेज होटल का संक्षिप्त दौरा किया और वाद्ययंत्र जलतरंग की एक प्रस्तुति का लुत्फ उठाया।
* भारत और जापान ने जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में मिलकर अनुसंधान करने के उद्देश्य से एक अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशाला के विस्तार के लिए सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
* उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ 8 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। 
* जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे 2 दिन की यात्रा पर बुधवार को गुजरात पहुंचे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने दी शरणार्थियों पर रोक की इजाजत