Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BJP सांसद ने अजमल कसाब से की दिशा रवि की तुलना, प्रियंका बोलीं- एक निहत्थी लड़की से डरे बंदूक वाले

हमें फॉलो करें BJP सांसद ने अजमल कसाब से की दिशा रवि की तुलना, प्रियंका बोलीं- एक निहत्थी लड़की से डरे बंदूक वाले
, सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (11:25 IST)
नई दिल्ली। किसानों के प्रदर्शन (Farmer Protest) से जुड़ी ‘टूलकिट' सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में गिरफ्तार जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को लेकर राजनीतिक पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। भाजपा सांसद ने दिशा रवि की तुलना आतंकी अजमल कसाब से की है। 
भाजपा के वरिष्ठ नेता और ‘बेंगलुरू सेंट्रल’ संसदीय क्षेत्र से पार्टी के सांसद पीसी मोहन ने पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की तुलना मुंबई के 26/11 हमले में पकड़े गए पाकिस्तानी चरमपंथी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब से की है। मोहन ने ट्विटर पर लिखा है कि बुरहान वानी भी 21 वर्ष का था। अजमल कसाब भी 21 वर्ष का ही था। उम्र बस एक संख्या है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। कानून को अपना काम करने दीजिए। एक अपराध, हमेशा अपराध ही रहेगा।
 
 
प्रियंका बोलीं- निहत्थी लड़की से डरे : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इशारों में ही सरकार को इस मामले में आड़े हाथ लिया है। उन्होंने 
webdunia
शायराना अंदाज में दिशा रवि की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की 
 
से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से। 
 
दिशा रवि की गिरफ्तारी का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विरोध किया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर 'अभूतपूर्व हमला' बताया है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, '21-वर्षीय दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला है। अपने किसानों का समर्थन करना अपराध नहीं है।

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने भी किया ट्वीट
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेपाल और श्रीलंका में भी BJP सरकार बनाएंगे अमित शाह