Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

By Election Results 2022 : भाजपा सभी जगह पीछे, कहीं कांग्रेस तो कहीं TMC ने बनाई बढ़त

हमें फॉलो करें By Election Results 2022 : भाजपा सभी जगह पीछे, कहीं कांग्रेस तो कहीं TMC ने बनाई बढ़त
, शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (12:35 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा की एक और 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार को वोटो की गिनती जारी है। अब तक प्राप्त रुझानों में पांचों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है। कुछ सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई तो कुछ पर तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
 
पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर तृणमूल कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा की अग्निमित्र पॉल पर 1,00,000 से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है। बालीगंज विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के बाबुल सुप्रियो माकपा की सायरा शाह हलीम से 4,676 मतों से आगे चल रहे हैं।
 
महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जयश्री जाधव ने भाजपा के सत्यजीत कदम पर 11,000 से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है।
 
छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस की यशोदा निलांबर वर्मा 10,000 से ज्यादा वोटो से आगे चल रही है। उनका सीधा मुकाबला भाजपा की कोमल जंघेल से है।
 
बिहार विधानसभा की बोचहां सीट पर हुए उपचुनाव में पड़े मतों की गिनती शनिवार सुबह शुरू हो गई। शुरुआती दौर की मतगणना में राजद के प्रत्याशी अमर कुमार पासवान अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की बेबी कुमारी से 25,000 से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोपाल में हनुमान जयंती पर छोला मंदिर से काजी कैंप तक की शोभायात्रा निकालने की परमिशन रद्द