Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

6 राज्यों की 7 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव, विधानसभा चुनावों की घोषणा भी इसी माह

हमें फॉलो करें by election
, सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (14:47 IST)
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग की घोषणा के मुताबिक 6 राज्यों की रिक्त 7 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होगा। यह भी कहा जा रहा है निर्वाचन आयोग गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी इसी माह कर सकता है। दोनों ही राज्यों में इस समय भाजपा की सरकार है। 
 
निर्वाचन आयोग के मुताबिक उपचुनाव बिहार के मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र के अंधेरी (पूर्व), हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोडे, उत्तर प्रदेश के गोला गोरखनाथ और ओडिशा के धामनगर विधानसभा क्षेत्र में होंगे।
 
निर्वाचन आयोग ने कहा कि इन चुनावों की अधिसूचना 7 अक्टूबर को जारी होगी। मतों की गिनती 6 नवंबर को होगी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala (भाषा/वेबदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bharat Jodo Yatra: सोनिया मैसुरु पहुंचीं, 'भारत जोड़ो यात्रा' में होंगी शामिल