Publish Date: Mon, 11 Mar 2019 (22:39 IST)
Updated Date: Mon, 11 Mar 2019 (22:55 IST)
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सनदी लेखाकार (चार्टर्ड एकाउंटेंट) परीक्षाओं की तारीखों को आगे खिसका दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 27 मई से 12 जून के दौरान होंगी। भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आईसीएआई ने कहा कि अप्रैल-मई में होने वाले 17वें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 2 से 17 मई के बीच होने वाले चार्टर्ड ये काउंटेंट परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 27 मई से 12 जून 2019 को होंगी।
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार के चुनाव 7 चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा। मतों की गणना 23 मई को होगी। (भाषा)