Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CAA : विश्वास जीतने के लिए 3 करोड़ मुस्लिम परिवारों से संपर्क साधेगी भाजपा

हमें फॉलो करें CAA : विश्वास जीतने के लिए 3 करोड़ मुस्लिम परिवारों से संपर्क साधेगी भाजपा
webdunia

विकास सिंह

, शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (09:11 IST)
नागरिकता कानून पर चौतरफा घिरने के बाद अब मोदी सरकार और भाजपा संगठन पूरी ताकत से मैदान में उतरने जा रहा है। CAA, NRC और NPR से लोगों को जागरूक करने के लिए आज मोदी सरकार के बड़े मंत्री देश के विभिन्न शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। भोपाल में मानव सांसधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, जयपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत और गोवा में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को नागरिकता कानून की सच्चाई बताएंगे।
 
वहीं नागरिकता कानून को लेकर मुस्लिम समुदायों के बड़े पैमाने पर सड़क पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद अब पार्टी उनके बीच जनजागरण अभियान चलाएगी। पार्टी अपने अभियान में मुस्लिम समुदाय पर विशेष फोकस कर आने वाले 15 दिनों में लगभग 3 करोड़ मुस्लिम परिवार से संपर्क साधेंगे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के इस विशेष अभियान को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं के साथ मंथन भी किया है।
webdunia

पार्टी ने मुस्लिम समुदाय से संपर्क करने का फैसला उनके बीच नागरिकता कानून को लेकर फैली अफवाहों को दूर करने के लिए लिया है। पार्टी ने मुस्लिम समुदाय को साधने के लिए अपने बड़े मुस्लिम नेताओं को आगे कर उन्हें विशेष जिम्मेदारी सौंपी है। नागरिकता कानून के प्रति मुस्लिम समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए पार्टी अलग-अलह समितियों का गठन कर उनके बीच बड़े पैमाने पर जनजागरण अभियान जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू करने जा रही है। 
 
पार्टी CAA के बारे में लोगों तक सच्चाई पहुंचाने के लिए पूरे देश में 15 जनवरी तक जिले से लेकर पंचायत स्तर तक जनजागरण अभियान चलाएगी। अभियान के तहत पार्टी पूरे देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस, रैलियां, संगोष्ठी और मार्च निकालकर विशेष जनजागरण अभियान चलाएगी जिसमें केंद्रीय मंत्री से लेकर सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CAA Protest : पुलिसकर्मी को पीट रही थी भीड़, हाजी ने बचाई जान