Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली विधानसभा में 27 को पेश होगी कैग रिपोर्ट, भाजपा राज में बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल

वगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। रेखा गुप्ता सरकार इसी सत्र में लंबित कैग रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Advertiesment
हमें फॉलो करें arvind kejriwal

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (15:30 IST)
Delhi news in hindi : नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। रेखा गुप्ता सरकार इसी सत्र में 27 फरवरी को लंबित कैग रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने की तैयारी कर रही है। सरकार के इस कदम से पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि सत्र 24, 25, 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार के प्रदर्शन से जुड़ी 14 लंबित कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) रिपोर्ट सदन में पेश की जाएंगी। कहा जा रहा है कि सत्र के पहले 2 दिन 24-25 फरवरी को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। 26 फरवरी को शिवरात्रि की छुट्टी के बाद भाजपा की सरकार कैग रिपोर्ट पेश करेगी।
 
रेखा गुप्ता सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इसी सत्र में कैग रिपोर्ट को विधानसभा पटल में रखने का फैसला किया गया था। 
 
इससे पहले दिल्ली में आप सरकार के दौरान भाजपा ने अदालत से गुहार लगाई थी कि सरकार को कैग रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया जाए। भाजपा ने आप’ सरकार पर अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए रिपोर्ट को रोकने का आरोप लगाया था।
 
इस महीने की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा ने दिल्ली में नई सरकार बनाई है। विधानसभा में उसके 48 विधायक हैं जबकि विपक्षी आम आदमी पार्टी के 22 विधायक हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश का सबसे बड़ा हेल्‍थ चेकअप निरोगी काया शुरू, किन बीमारियों की जांच और इलाज होगा मुफ्त, किसे मिलेगा फायदा?