Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी, जानिए क्यों हुई थीं भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sonia Gandhi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (12:25 IST)
Sonia Gandhi news in hindi : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हें गुरुवार रात पेट में संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
सर गंगाराम अस्पताल के प्रशासन की ओर से बताया गया था कि उनके पेट में हल्का संक्रमण है। इसके अलावा रूटीन चेकअप भी होना था, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी नियमित जांच की गई। वे डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में थीं। आज सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्‍टी मिल गई। 
 
78 साल की सोनिया गांधी आखिरी बार 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा के बाहर सार्वजनिक रूप से दिखाई दी थीं। वे राज्यसभा सांसद होने के साथ ही पार्टी संसदीय दल की नेता भी है। 
 
सोनिया गांधी ने बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति अपने अभिभाषण के अंत में बहुत थक गई थीं। पुअर लेडी, मुझे उनके बारे में काफी बुरा लगा।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: पीएम मोदी से मिलेंगी दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, मुलाकात के लिए मांगा समय