Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र : सीबीआई ने बुधवार को अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए बुलाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें महाराष्ट्र : सीबीआई ने बुधवार को अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए बुलाया
, सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (21:50 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए बुधवार को बुलाया है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के सिलसिले में पूछताछ के लिए उन्हें एजेंसी ने बुलाया है।

दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों के साथ एसयूवी मिलने के मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे जांच के दायरे में हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा देशमुख को जांच में शामिल होने का नोटिस सोमवार की सुबह जारी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक दिन पहले उनके दो सहयोगियों संजीव पलांदे और कुंदन ने एजेंसी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए।

सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच सीबीआई कर रही है। मुंबई पुलिस के आयुक्त पद से हटाए जाने के बाद सिंह ने ये आरोप लगाए थे।

उन्होंने बताया कि आरोपों का कथित तौर पर मिलान वाजे ने किया, जो राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में हैं। एसयूवी मामले की जांच एनआईए कर रही है। बंबई उच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच करे।

अधिकारियों ने कहा कि सिंह ने पत्र लिखकर कहा था कि देशमुख ने वाजे से मुंबई के बार और रेस्तरां से 100 करोड़ रुपए की राशि उगाहने के लिए कहा था।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Kumbh 2021 Photos : सोमवती अमावस्या पर संतों का शाही स्नान, 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी