Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कथित भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस नेता डीके शिव कुमार के 14 ठिकानों पर CBI की छापेमारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें कथित भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस नेता डीके शिव कुमार के 14 ठिकानों पर CBI की छापेमारी
, सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (12:14 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई (CBI) कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) के कर्नाटक एवं महाराष्ट्र स्थित 14 परिसरों की तलाशी ले रही है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में की जा रही है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने एक सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर कांग्रेस नेता के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है।
बदले की राजनीति का आरोप : सीबीआई की इस कार्रवाई पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भाजपा पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने सोमवार को एक ट्वीट कर लिखा- भाजपा हमेशा बदले की राजनीति और लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती रही है। डीके शिवकुमार के घर पर सीबीआई की छापेमारी हमारी उपचुनावों की तैयारी में भंग डालने के लिए की जा रही है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ा खुलासा, 'जस्टिस फॉर हाथरस' नाम से बनी थी वेबसाइट, विदेश से फंडिंग