Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राम रहीम को एक और झटका, पत्रकार हत्याकांड में उम्रकैद

हमें फॉलो करें राम रहीम को एक और झटका, पत्रकार हत्याकांड में उम्रकैद
, गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (18:33 IST)
नई दिल्ली। पंचकूला में एक विशेष अदालत ने गुरुवार को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उल्लेखनीय है कि राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण मामले में पहले ही जेल में सजा काट रहा है। 
 
पत्रकार छत्रपति की हत्या के मामले में पुलिस ने 2003 में मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में गुरमीत के लिए फांसी की सजा की मांग की थी। 
 
विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने हत्या मामले में 11 जनवरी को गुरमीत और 3 अन्य कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्णलाल को दोषी ठहराया था।
 
चारों को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत दोषी ठहराया जा चुका है। निर्मलसिंह और कृष्णलाल को हथियार कानून के तहत भी दोषी ठहराया जा चुका है। राज्य सरकार ने मंगलवार को एक याचिका दायर कर कहा था कि डेरा प्रमुख की आवाजाही के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कहीं आपके पास तो नहीं है 2000 का नकली नोट? इन फीचर्स से करें तुरंत पहचान...