Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CBI विवाद : राकेश अस्थाना पर गिरी गाज, सरकार ने घटाया कार्यकाल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें CBI विवाद : राकेश अस्थाना पर गिरी गाज, सरकार ने घटाया कार्यकाल...
, गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (21:09 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा के साथ टकराव के कारण सुर्खियों में आए जांच एजेंसी के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का कार्यकाल तत्काल प्रभाव से कम कर दिया है।
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने कार्मिक विभाग के इस आशय के प्रस्ताव को गुरुवार को मंजूरी दी। अस्थाना के साथ जांच एजेंसी के संयुक्त निदेशक अरुण कुमार शर्मा, उपमहानिरीक्षक मनीष कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक जयंत जे. नाइकनेवारे का कार्यकाल भी कम किया गया है।
 
अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसे उन्होंने दिल्ली न्यायालय में चुनौती दी थी। वर्मा के साथ विवाद के कारण उन्हें कुछ महीने पहले छुट्टी पर भेज दिया गया था और अभी वे छुट्टी पर ही थे।
 
दोनों शीर्ष अधिकारियों के बीच विवाद के कारण वर्मा को भी छुट्टी पर भेजा गया था। वर्मा ने इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी और न्यायालय ने 8 जनवरी को उन्हें बहाल करने के आदेश दिए थे।
 
हालांकि इसके एक दिन बाद ही सीबीआई निदेशक का चयन करने वाली समिति ने वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद से हटा दिया था। सरकार ने इसके बाद उन्हें अग्निशमन सेवा का महानिदेशक नियुक्त किया था, लेकिन उन्होंने नया कार्यभार संभालने से इंकार करते हुए इस्तीफा दे दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या है #10yearchallenge, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल..., देखें मजेदार मीम्स