Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

Advertiesment
10th 12th cbse board results 2023
CBSE 10th board exam result declared: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के बाद 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है। सीबीएसई 10वीं बोर्ड की इस परीक्षा में 93.6 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। हालांकि छात्रों की तुलना में छात्राएं हमेशा की तरह इस बार भी ज्यादा सफल रही हैं। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। 
 
सीबीएसई बोर्ड की जानकारी के मुताबिक दसवीं कक्षा में 94.75 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, जो कि लड़कों की तुलना में 2.04 प्रतिशत अधिक है। इस परीक्षा में 47 हजार से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 2.12 लाख से अधिक विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले। ALSO READ: CBSE 12th Result 2024: CBSE बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
 
सीबीएसई के दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम में 1.32 लाख से अधिक छात्र ‘कंपार्टमेंट’ श्रेणी में रहे। हालांकि पिछले साल की तुलना में इसमें मामूली कमी आई है। 
Edited by: Vrjendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान