Publish Date: Sat, 28 May 2016 (13:38 IST)
Updated Date: Sat, 28 May 2016 (14:22 IST)
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के सभी क्षेत्रों के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए। सीबीएसई के इन परिणामों में पिछले परिणामों की अपेक्षा कम विद्यार्थी सफल हुए हैं।
इस परीक्षा में कुल 96.21 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। हालांकि पिछले वर्ष (97.32) की तुलना में यह कम है। 10वीं परीक्षा में भी लड़किया अव्वल रहीं। परीक्षा में 96.36 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं, जबकि लड़के 96.11 सफल रहे। यही नहीं, 12वीं की तरह 10वीं में भी तिरुवनन्तपुरम रीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा 99.87 फीसदी रहा। कुल 1 लाख 68 हजार 541 स्टूडेंट्स को 10.0 सीजीपीए मिला है।
गौरलतब है कि इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक चली थी, जिसमें करीब 14,99,122 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें 8.92,685 लड़के और 6,06,437 लड़कियां शामिल थीं।
इससे पहले 21 मई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा 2016 के नतीजे घोषित किए। 12वीं के नतीजों में कुल 83.05 फीसद छात्र और छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षा पास की है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे सामने आने के बाद एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी। पास होने वालों में 88.58 फीसद लड़कियां हैं, जबकि 78.85 फीसदी लड़के हैं।