Publish Date: Mon, 26 Mar 2018 (14:45 IST)
Updated Date: Mon, 26 Mar 2018 (14:54 IST)
नई दिल्ली। सीबीएसई 12वीं परीक्षा का पेपर एक बार फिर लीक हुआ है। टीवी चैनल न्यूज 18 इंडिया के मुताबिक सीबीएसई 12वीं के इकोनॉमिक्स सेट 3 का पेपर व्हाट्सएफ पर लीक हुआ है। न्यूज 18 के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर लीक हो गया।
इससे पहले अकाउंट्स के पेपर के लीक होने की खबरें भी आई थीं, लेकिन सीबीएसई ने पेपर लीक होने की खबरों का खंडन किया था। पेपर का लीक होना सीबीएसई की विश्वनीयता पर भी प्रश्न खड़े करता है। पेपर का लीक होना उन छात्रों के साथ भी नाइंसाफी है, जो परीक्षा के लिए बेचारे वर्षभर मेहनत करते हैं। पेपर लीक होने से वे माता-पिता भी सकते में हैं, जो अपने नौनिहालों को अच्छी शिक्षा देने के लिए मेहनत करते हैं।