Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना

Advertiesment
Cell Broadcast Alert System launched in India
आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाने के उद्देश्य से आज से ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ की शुरुआत हो गई है। शनिवार को पूरे देश में लोगों के मोबाइल पर सुबह 11.45 मिनट पर सायरन की आवाज के साथ एक अलर्ट मैसेज आय़ा। हिंदी और अंग्रेजी में आए इस मैसेज को पढ़कर भी सुनाया गया।

दरअसल यह मैसेज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से विकसित ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’कूी शुरुआत का था। इस अत्याधुनिक प्रणाली के माध्यम से आपदा, आपातकालीन स्थिति तथा जनसुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे नागरिकों के मोबाइल फोन पर त्वरित रूप से प्रेषित की जा सकेंगी।
webdunia
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस सेवा का शुभारंभ किया। आज देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम प्रणाली का सफल परीक्षण भी किया गया। परीक्षण के दौरान नागरिकों के मोबाइल फोन पर बीप ध्वनि के साथ इमरजेंसी अलर्ट संदेश प्रदर्शित हुआ। यह पहल भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं, गंभीर मौसम परिस्थितियों तथा अन्य आपात स्थितियों के दौरान त्वरित और प्रभावी सूचना प्रसारण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुणे में 4 साल की मासूम के साथ रूह कांपने वाली दरिंदगी; 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार