Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लोकसभा में किस बात को लेकर भिड़ गए रवनीत और चन्नी

हमें फॉलो करें लोकसभा में किस बात को लेकर भिड़ गए रवनीत और चन्नी
नई दिल्ली , गुरुवार, 25 जुलाई 2024 (21:32 IST)
लोकसभा में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और हंगामा बढ़ने के कारण सदन की कार्यवाही लगभग 35 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा के दौरान जालंधर से कांग्रेस के सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी अपनी बात रख रहे थे।
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि ये देश के हवाई अड्डे समेत सबकुछ बेच रहे हैं। चन्नी ने कहा, ‘‘आप (सरकार) देश की संपत्तियों के संरक्षक हैं, मालिक नहीं हैं। इन्हें बेचने की और देश को बर्बाद करने की गलती मत कीजिए।’’
 
कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए आरोप लगाया, ‘‘इनमें (सत्तापक्ष) और अंग्रेजों में कोई फर्क नहीं है, सिर्फ रंग का फर्क है। पहले ये सत्ता में काबिज हुए और फिर सत्ता के रास्ते ये देश के उद्योगों पर अपने लोगों का कब्जा करा रहे हैं।’’
इस पर रेल राज्य मंत्री और पूर्व कांग्रेस सदस्य बिट्टू ने कुछ टिप्पणी की। जवाब में चन्नी ने भी उनके खिलाफ कुछ कहा। इस पर पीठासीन सभापति संध्या राय ने कांग्रेस सदस्य से व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करने को कहा।
 
बिट्टू ने कहा कि ‘इन्होंने (चन्नी ने) मेरा नाम लिया। मेरे दादा सरदार बेअंत सिंह ने देश के लिए कुर्बानी दी थी, कांग्रेस के लिए नहीं दी थी।’’ बिट्टू ने आरोप लगाया कि चन्नी के खिलाफ ‘मी टू’ समेत अनेक मामले हैं। इस पर दोनों पक्षों के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। इनपुट भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Rajasthan : ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को दी 377.52 करोड़ की सहायता