Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आडवाणी, जोशी अब भाजपा के स्टार प्रचारक नहीं, शत्रुघ्न सिन्हा को भी बड़ा झटका

हमें फॉलो करें आडवाणी, जोशी अब भाजपा के स्टार प्रचारक नहीं, शत्रुघ्न सिन्हा को भी बड़ा झटका
नई दिल्ली , बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 (23:55 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरलीमनोहर जोशी अब पार्टी के स्टार प्रचारक भी नहीं रहे हैं। पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों के नाम घोषित किए हैं जिनमें इन दोनों नेताओं के अलावा सांसद एवं सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के नाम शामिल नहीं हैं।
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने चुनाव आयोग को छत्तीसगढ़ के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है जिसमें शीर्ष स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दूसरे नंबर पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह हैं। सूची में पांच राज्यों के मुख्यमंत्री और 12 केन्द्रीय मंत्री शामिल हैं।
 
छत्तीसगढ़ में बिहार से गए लोगों को आकर्षित करने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा की बजाय दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष एवं जाने माने भोजपुरी गायक मनोज तिवारी को स्टार प्रचारक बनाया गया है। सांसद एवं सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी स्टार प्रचारकों में अपनी जगह बरकरार रखे हुए हैं।
 
सूत्रों के अनुसार पार्टी के बुजुर्ग नेता एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्य आडवाणी एवं डॉ. जोशी के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है। पार्टी नेतृत्व से बागी चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा को स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर करके संदेश दे दिया गया है।
 
सूत्रों ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास और स्वयं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ केन्द्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, उमा भारती, स्मृति ईरानी, धर्मेन्द्र प्रधान, जुएल ओरांव, रविशंकर प्रसाद, जगत प्रसाद नड्डा, केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय और रामकृपाल यादव को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
 
सूत्रों के अनुसार बिहार के सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, मध्यप्रदेश के आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा महासचिव अनिल जैन और सुश्री सरोज पांडेय, छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महासचिव सौदान सिंह, मुख्यमंत्री रमन सिंह के सांसद पुत्र अभिषेक सिंह, रायपुर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश बैस, छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रमुख रामविचार नेताम, सांसद रणविजय प्रताप सिंह जूदेव, दिनेश कश्यप, कमलादेवी पाटले, लखनलाल साहू, पवन साय, रामप्रताप सिंह, चंदूलाल साहू और कमलभान सिंह मराव भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनसनीखेज पलों में भारत और विंडीज के बीच दूसरा वडे मैच 'टाई'