Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस की सभी सीटों पर उम्मीदवार तय

Advertiesment
Chhattisgarh
नई दिल्ली। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को अपने बाकी सभी सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए तथा लगभग 40 उम्मीदवारों की दूसरी सूची शनिवार को जारी किए जाने की संभावना है।
 
 
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार को चली मैराथन बैठक में दूसरे चरण में मतदान वाली सभी 78 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पार्टी प्रथम चरण की 12 सीटों के लिए उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है।
 
सूत्रों ने बताया कि बाकी सीटों पर उम्मीदवार एकसाथ नहीं घोषित किए जाएंगे। शनिवार को करीब 40 उम्मीदवारों की दूसरी सूची आ सकती है तथा बाकी उम्मीदवार भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का मतदान 12 नवंबर को तथा दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुरक्षा न मिलने से नाराज कम्प्यूटर बाबा न्यायालय की शरण में




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi