Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भरोसा नहीं होता, क्या वाकई पी. चिदंबरम के पास है इतनी संपत्ति

हमें फॉलो करें भरोसा नहीं होता, क्या वाकई पी. चिदंबरम के पास है इतनी संपत्ति
, शुक्रवार, 23 अगस्त 2019 (14:12 IST)
305 करोड़ के INX मीडिया घोटाले में उलझे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री की संपत्ति के बारे में सोशल मीडिया पर जो जानकारी का आ रही है, उसके बारे में जानकर कोई भी चौंक सकता है। इस पोस्ट के मुताबिक चिदंबरम की संपत्ति 120 लाख करोड़ की बताई जा रही है। हालांकि इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती। यह जानकारी फेक भी हो सकती है। 
 
अंजन यादव नामक व्यक्ति द्वारा पोस्ट की गई जानकारी के मुताबिक चिदंबरम के चेन्नई में 12 घर, 40 मॉल, 16 सिनेमा थियेटर और 3 कार्यालय हैं। इतना ही नहीं इस पोस्ट में कहा गया है कि चिदंबरम की तमिलनाडु से बाहर तो संपत्ति है ही, सात समंदर पार दूसरे देशों में भी है। 
 
वैसे भी चिदंबरम की पारिवारिक पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो उनके दादा और नाना बहुत बड़ी हस्ती थे। दोनों ही इंडियन बैंक के संस्थापकों में से एक थे। ऐसे में उनकी पूरी संपत्ति को काली कमाई कहना उचित प्रतीत नहीं होता। 
 
webdunia
दूसरी ओर आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक पी. चिदंबरम के परिवार की घोषित रूप से 175 करोड़ रुपए की संपत्ति है। राज्यसभा चुनाव के लिए पी. चिदंबरम द्वारा दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके और उनकी पत्नी के पास करीब 95.66 करोड़ रुपए की संपत्त‍ि है। उनके ऊपर करीब 5 करोड़ रुपए की देनदारी भी है। उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने अपनी संपत्त‍ि 80 करोड़ रुपए घोषित की है। 
 
ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही इस जानकारी पर भरोसा नहीं किया जा सकता। यह जानकारी पूर्वाग्रह से प्रेरित भी हो सकती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तमिलनाडु में घुसे लश्कर के 6 आतंकी, हाई अलर्ट