Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2021 में चीन के मुकाबले भारत ने कितनी बढ़ाई परमाणु ताकत...

Advertiesment
हमें फॉलो करें 2021 में चीन के मुकाबले भारत ने कितनी बढ़ाई परमाणु ताकत...
, मंगलवार, 15 जून 2021 (13:00 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाले स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (सिप्री) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत, चीन और पाकिस्तान ने 2021 में अपने परमाणु हथियारों के जाखिरे में बढ़ोतरी की है। 
 
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में चीन ने 30 और पाकिस्तान ने 5 नए परमाणु बम बनाए हैं। जबकि भारत ने 6 नए परमाणु बम बनाए। इस तरह चीन के पास 350 परमाणु हथियार है तो भारत के परमाणु हथियारों की संख्या बढ़कर 156 हो गई है। पाकिस्तान के पास भी 165 परमाणु हथियार है।
 
अमेरिका ने 2021 में 5550 नए परमाणु बम बनाए तो रूस ने 6255 नए परमाणु बम का निर्माण किया। हालांकि दोनों देशों ने इस वर्ष कम परमाणु बमों का निर्माण किया है। उत्तर कोरिया ने भी पिछले साल की तुलना में 10 नए परमाणु बम बनाए हैं। अब उसके पास 40 से 50 परमाणु हथियार हो गए हैं।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि साल-2021 में परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्रों अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया के पास कुल 13,080 परमाणु बम हैं। जबकि 2020 में यह आंकड़ा 13,400 था।
 
इसी तरह 2020 में 3,720 परमाणु बम तैनात थे। वहीं 2021 में 3,825 परमाणु हथियार कभी भी हमले के लिए तैयार हैं। इनमें सबसे ज्यादा 2,000 परमाणु बम रूस और अमेरिका के हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में लॉकडाउन में राहत, 16 जून से अनलॉक-2